International Lefthanders Day 2024| जानें कब, क्यों और कैसे हुई लेफ्टहैंडर्स के लिए इस खास दिन को मनाने की शुरूआत

0
International Lefthanders Day 2024

International Lefthanders Day 2024: हर साल 13 अगस्त को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’ (International Lefthanders Day) मनाया जाता है, जिसका मुख्य मकसद बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की खासियतों को मनाना और उन्हें दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की दुनिया में ज़्यादा शामिल करना है।

दुनियाभर में कई जगहों पर उल्टे हाथ यानी लेफ्ट हैंड से काम करने वालों को अजीब नजरों से देखा जाता है और दूसरे से अलग माना जाता है। हालांकि लोगों के अंदर ये जागरुकता होना बेहद जरुरी है कि बाएं हाथ से काम करना कोई बीमारी या कमजोरी नहीं है, बल्कि यह एक अलग तरीके से सोचने और काम करने का तरीका है। ऐसे में ‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’ (International Lefthanders Day 2024) इसी उद्देश्य की तरफ काम करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।

International Lefthanders Day 2024
International Lefthanders Day 2024

कब हुई थी शुरूआत? (International Lefthanders Day History)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’ (International Lefthanders Day) को पहली बार 13 अगस्त 1992 को मनाया गया था। लेफ्ट हैंडर्स क्लब ने पहली बार इस दिवस को मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसका उद्देश्य बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की विशेषताओं का जश्न मनाना और लोगों को बाएं हाथ से काम करने के फायदों और चुनौतियों के बारे में जागरूक करना था।

International Lefthanders Day 2024

महत्व (International Lefthanders Day Importance)

अब बात आती है कि आखिर क्यों जरुरी है ‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’। तो बता दें कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की दुनियाभर में आज भी कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि लोगों को इस बारे में जागरुक किया जाए कि ये कोई बीमारी या फिर कमी नहीं है, बल्कि बांए हाथ से काम करने वाले लोग भी दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की तरह ही सफल और सजग बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: World Lion Day Theme| जानें क्या है इस दिन का महत्व और इतिहास

‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’ (International Lefthanders Day 2024) इसी उद्देश्य की तरफ लोगों जो जागरुक करने का एक अवसर प्रदान करता है। साथ हीं यह दिन हमें विशिष्टता का जश्न मनाने और बाएं हाथ के बारे में जागरूकता फैलाने का मौका देता है। इसका उद्देश्य निश्चित रूप से हमारे मतभेदों को स्वीकार करना और उनकी सराहना करना है, जिससे सभी लोगों के लिए पृथ्वी रहने के लिए एक बेहतर जगह बन सके।

International Lefthanders Day 2024

‘अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे’ के बारे में कुछ रोचक तथ्य (International Lefthanders Day 2024)

  • दुनिया की कुल जनसंख्या में 10-12 प्रतिशत लेफ्ट हैंडर्स है। बावजूद इसके लेफ्ट हैंडर्स को कई तरह की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। 
  • रिपोर्ट्स की मानें तो पूरी दुनिया में, औसतन, विश्व में 12% लोग बाएं हाथ से काम करने वाले, 87% लोग दाएं हाथ से काम करने वाले तथा 1% लोग उभयहस्त (दोनों हाथों से समान रुप से काम करने वाले लोग) हैं। 

ये भी पढ़ें: International Youth Day Theme 2024| जानें क्यों मनाया जाता है युवाओं के लिए ये अंतर्राष्ट्रीय दिन और इसका महत्व

  • मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को एलर्जी होने की अधिक संभावना होती है और बाएं हाथ से काम करने वाले लोग ढाई गुना अधिक Rare autoimmune बिमारियों से पीड़ित होते हैं।
  • रिसर्च की मानें तो बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।
  • इसके साथ हीं ये भी कहा जाता है कि अधिकांश बाएं हाथ से काम करने वालों की नींद की गुणवत्ता अन्य लोगों की तुलना में खराब होती है।
International Lefthanders Day 2024

बाएं हाथ से काम करने वाले दुनिया की कुछ महान हस्तियां

  • लियोनॉर्डो द विंसी
  • एरिस्टोल
  • अमिताभ बच्चन
  • सचिन तेंदुलकर
  • बराक ओबामा
  • बिल गेट्स
  • मार्क जुकरबर्ग
  • लेडी गागा
  • जुलिया राबर्ट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *