300km तक की रेंज के साथ अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने को तैयार है Maruti Omni EV, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
क्या आप भी Maruti Omni को याद करते हैं? एक समय पर ये कार भारतीय बाजार में हर परिवार और छोटे कारोबारियों की पहली पसंद थी। अपनी जगहदार डिजाइन और affordability की वजह से यह हर किसी के दिल में बस गई थी। हालांकि, अब इसे कंपनी ने बंद कर दिया है। लेकिन खुशखबरी ये है कि Maruti Suzuki अपनी इस आइकॉनिक कार को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा हुआ, तो यह कार एक बार फिर सड़कों पर नजर आएगी। आइए जानते हैं, क्या होंगे इसके खास फीचर्स और इसकी संभावित कीमत!
Maruti Omni EV के फीचर्स होंगे जबरदस्त
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Maruti Omni EV को एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें मिलने वाले फीचर्स कुछ इस तरह हो सकते हैं:
- डिजिटल स्पीडोमीटर और ऑडोमीटर
- 7 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले
- पावर स्टीयरिंग और स्टीयरिंग माउंटेड डिस्प्ले
- पावर एसी और पावर विंडो
- म्यूजिक सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- जीपीएस और इंटरनेट कनेक्टिविटी
इन सभी सुविधाओं के साथ यह कार न सिर्फ फैमिली के लिए बल्कि बिजनेस यूजर्स के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।
पावरफुल बैटरी और मोटर
परफॉर्मेंस के मामले में Maruti Omni EV भी पीछे नहीं रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 26 Kwh की लिथियम आयन बैटरी और 7 Kw का BLDC मोटर हो सकता है। ये पावरफुल सेटअप कार को एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर तक की रेंज देगा। साथ ही, इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
कीमत हो सकती है किफायती
अब बात करते हैं कीमत की। माना जा रहा है कि Maruti Omni EV को भारतीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।