International Tiger Day Theme| जानें क्या है इस दिन का महत्व और इतिहास

3
International Tiger Day Theme

International Tiger Day Theme: पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया जा रहा है। हर साल 29 जुलाई को यह दिन खासतौर पर बाघों की लगातार कम होती आबादी पर नियंत्रण करने के लिए मनाया जाता है। भारत के लिए यह दिन और भी खास है, क्योंकि बाघ न सिर्फ भारत का राष्ट्रीय पशु है, बल्कि दुनिया के 70% से अधिक बाघ भारत में ही पाए जाते हैं। हालांकि हर साल बाघों की संख्या में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, जो एक चिंता का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: World Wide Web Day Theme| आखिर क्यों मनाया जाता है WWW दिन और क्या है इसका महत्व

इसी वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day Theme) लुप्तप्राय बाघ प्रजातियों के बारे में जागरूकता और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। ये दिन ना सिर्फ बाघों के बचाव और जागरुकता के लिए मनाया जाता है, बल्कि ये दिवस पर्यावरण संरक्षम के लिए भी एक बड़ा कार्य है, जो लाखों-करोड़ों लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुक करता है, जो अनगिनत जानवरों का घर है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन के महत्व और इतिहास के बारे में –

International Tiger Day Theme
International Tiger Day Theme

कब हुआ था शुरू? (When International Tiger Day Was Celebrated For First Time)

आपको बता दें कि International Tiger Day यानी अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थी। रूस के पीटर्सबर्ग में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस के आयोजन के दौरान 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस (International Tiger Day Theme) के रुप में मनाने का फैसला लिया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 13 देशों ने हिस्सा लिया था और सभी देशों ने विलुप्त हो रहे बाघों के प्रजातियों के संरक्षण के लिए उपयुक्त कदम उठाने के फैसले को स्वीकर किया था।

International Tiger Day Theme

क्यों है जरुरी? (Why International Tiger Day Is Important?)

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के संरक्षण और उनकी विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से मनाते हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के रिपोर्ट की मानें तो बीते 150 सालों में बाघों की संख्या में लगभग 95 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बाघों की संख्या को दोगुना करना था।

ये भी पढ़ें: International Friendship Day Quotes In Hindi| अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर अपने दोस्तों को ऐसे दें शुभकामनाएं

एक सदी पहले, दुनियाभर में बाघों की संख्या लगभग 100,000 थी और बाघ (Tiger) हीं उस समय जंगलों पर राज करते थे, लेकिन 21वीं सदी आते-आते केवल 13 देशों में बाघों की संख्या चार हजार से भी कम रह गई है। रिकॉर्ड्स की मानें तो फिलहाल लगभग साढे 4 हजार बाघ हीं जीवित (International Tiger Day Theme) हैं, जिसमें से लगभग 3000 सिर्फ भारत में हैं। अब इनकी आबादी 13 देशों तक सीमित है जिनमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

International Tiger Day Theme

कैसे मनाया जाता है? (How International Tiger Day Is Celebrated?)

दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day Theme) अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन बाघों के संरक्षण को लेकर कई सेमिनार का आयोजन होता है, जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाघों के बारे में जानकारी दी जाती है और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। वहीं इससे जुड़े कई विज्ञापन भी चलवाए जाते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचते हैं। वहीं इस दिवस पर कई लोग और संगठन बाघों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं और उनकी मदद, सुरक्षा और देखभाल के लिए दान भी करते हैं। 

International Tiger Day Theme

International Tiger Day Theme

हर साल बाघों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने के इरादे से अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया भी जाता है और इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ हर साल बाघों के लिए एक नई थीम भी बनाई जाती है।

  • साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के लिए थीम थी – “India launches Project Tiger to revive the tiger population
  • वहीं 2023 में इस महत्वपूर्ण दिन के लिए थीम रखा गया था – “Their survival is in our hands