Pranjal Srivastava

13 तारीख और शुक्रवार के संयोग से क्यों घबराते हैं लोग? जानें सच

Courtesy - Google

13 तारीख और शुक्रवार के संयोग को अशुभ माने जाने की मान्यता भारत में नहीं बल्कि पश्चिम देशों में कई सालों से है। इस दिन से आज भी लोग घबराते हैं। 

Courtesy - Google

सैकड़ों सालों से लोग इस 13 तारीख और शुक्रवार के मेल को अशुभ मानते आ रहे हैं। विदेशों में तो कई जगह पर इसे लेकर इतना खौफ है कि लोग इस दिन बाहर निकलना तक पसंद नहीं करते।

Courtesy - Google

भारत में भी कई लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन 13 तारीख के अनलकी होने की कहानी विदेशों से शुरू हुई थी। हिंदू संस्कृति में इस नंबर को कभी अशुभ नहीं माना गया है।

Courtesy - Google

विदेशों में 13 नंबर से लोग इतना ज्यादा डरते हैं कि होटलों तक में 13 नंबर का रूम नहीं होता। यहां तक कि ऊंची इमारतों में 13वां फ्लोर तक नहीं बनाया जाता। वहां 12वें के बाद सीधे 14वां फ्लोर आता है।

Courtesy - Google

शुक्रवार, 13 तारीख के इस खौफ की कहानी ईसाई धर्म से शुरू हुई है, जहां उनके धर्म ग्रंथ बाइबल में भी इस घटना का जिक्र किया गया है और 13 तारीख को अशुभ माना गया है।

Courtesy - Google

बाइबल के अनुसार 13 तारीख शुक्रवार को हीं जीसस को सूली पर चढ़ाया गया था। यहां तक कि उनके अंतिम भोज में 13 लोग शामिल हुए थे जिनमें से एक ने यीशु को धोखा दिया था।

Courtesy - Google

13 तारीख शुक्रवार के खौफ के चलते तो फिनलैंड में शुक्रवार के दिन पड़ने वाली 13 तारीख को नेशनल एक्सिटेंड डे के तौर पर मनाया जाता है।

Courtesy - Google

हिंदू धर्म में 13 तारीख को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन गवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत पड़ता है।

Courtesy - Google

Next Story

Apple iPhone 16 सीरीज भारत में लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस