Pranjal Srivastava

भारत की 10 भूतिया जगह जहां रात को भूलकर भी नहीं जाते लोग

Courtesy - Google

भानगढ़ किला, राजस्थान

भारत की सबसे भूतिया जगहों में से एक माने जाने वाले इस किले के बारे में कहा जाता है कि यहाँ सूर्यास्त के बाद अजीब-अजीब आवाज़ें सुनाई देती हैं और वातावरण में एक अनजाना डर महसूस होता है।

Courtesy - Google

शनिवारवाड़ा, पुणे

ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध इस किले में एक युवा राजकुमार की हत्या के बाद उसकी आत्मा के चीखने-चिल्लाने की कहानियां सुनाई देती हैं, खासकर पूर्णिमा की रातों में।

Courtesy - Google

कुलधारा गांव, राजस्थान

यह गांव 1800 के दशक से वीरान पड़ा है। मान्यता है कि गाँव छोड़ने से पहले ग्रामीणों ने इसे श्राप दिया था, जिससे यहाँ कोई दोबारा बस नहीं पाया।

Courtesy - Google

जीपी ब्लॉक, मेरठ

इस दो मंजिला इमारत में भूतिया गतिविधियों की कई घटनाएं सामने आई हैं। लोगों ने यहाँ मर्दों की परछाइयों को मोमबत्ती जलाकर शराब पीते हुए देखा है।

Courtesy - Google

अग्रसेन की बावली, दिल्ली

दिल्ली के बीचो-बीच स्थित यह बावली भूतिया कहानियों के लिए जानी जाती है। यहाँ उतरते समय ऐसा लगता है कि कोई अनदेखी शक्ति आपको देख रही है।

Courtesy - Google

जटिंगा, असम

पक्षियों की रहस्यमयी आत्महत्या के लिए प्रसिद्ध इस जगह को लेकर स्थानीय लोग मानते हैं कि यहाँ आत्माएं पक्षियों को अपनी ओर खींच लेती हैं।

Courtesy - Google

डुमास बीच, गुजरात

काले रेत के लिए प्रसिद्ध यह बीच भूतिया गतिविधियों के लिए कुख्यात है। यहाँ आने वाले लोगों ने बिना किसी कारण के फुसफुसाहटें सुनी हैं।

Courtesy - Google

सवॉय होटल, मसूरी

इस होटल में लेडी गार्नेट ऑरम की आत्मा के भटकने की कहानियां प्रसिद्ध हैं, जिनकी रहस्यमयी हत्या हुई थी। मेहमानों ने यहाँ कदमों की आवाज और अजीब ध्वनियाँ सुनी हैं।

Courtesy - Google

रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

निजामों के युद्ध क्षेत्र पर बने इस फिल्म स्टूडियो में कई बार रहस्यमयी घटनाएं सामने आई हैं। यहाँ क्रू मेंबर्स ने परछाइयों और उपकरणों के अचानक काम न करने जैसी घटनाएं देखी हैं।

Courtesy - Google

फर्नहिल होटल, ऊटी

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान यहाँ की टीम ने कई डरावनी घटनाओं का सामना किया था। सबसे खौफनाक घटना थी, खाली कमरों से फर्नीचर हिलने की आवाजें आना।

Courtesy - Google

Next Story

10 Cheap U.S. Destinations to Visit in 2024