Valentines Day 2025 Gifts : वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। 14 फरवरी, ये दिन दुनियाभर के करोड़ों कपल्स के लिए बेहद खास होता है और इसे दुनियाभर में बड़े हीं धूमधाम से मनाया जाता है। जहां कई लोग एक दूसरे के और करीब आते हैं, तो कई नए दिल एक साथ जुड़ जाते हैं। इस दिन का महत्व हीं कुछ ऐसा है कि दुश्मनों में भी प्यार की सौगात भर जाता है।
इस दिन दुनियाभर के कपल्स अपने पार्टनर के लिए खास तोहफे लाते हैं, सरप्राइज प्लान करते हैं और इस दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ गिफ्ट्स (Valentines Day 2025 Gifts) ऐसे होते हैं, जिन्हें देना अशुभ माना जाता है? अगर गलती से भी आपने इन चीजों को गिफ्ट कर दिया, तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है! तो आइए जानते हैं, वैलेंटाइन डे पर किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

काले रंग की चीजें ना दें
वैसे तो काला रंग स्टाइलिश लगता है, लेकिन गिफ्ट के रूप में इसे देना अच्छा नहीं माना जाता। काले कपड़े, काला पर्स या कोई भी काली चीज देने से रिश्ते में नकारात्मकता आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह गिफ्ट देने से कपल्स के बीच गलतफहमियां और मनमुटाव बढ़ सकता है।
नुकीली चीजों से बचें
गिफ्ट में कोई भी नुकीली चीज देना सही नहीं होता, चाहे वह चाकू हो, कैंची हो या फिर कोई अन्य तेजधार वस्तु। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नुकीली चीजें रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती हैं और दूरियां बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, रुमाल भी गिफ्ट में देने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
जूते-चप्पल देने से बचें
अगर आप सोच रहे हैं कि अपने पार्टनर को स्टाइलिश फुटवियर गिफ्ट करेंगे, तो जरा रुकिए! जूते-चप्पल गिफ्ट (Valentines Day 2025 Gifts) में देना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि यह रिश्ते में दूरियां ला सकता है और अलगाव का कारण बन सकता है। इसी तरह, कांटेदार पौधे या कैक्टस भी गिफ्ट में देना सही नहीं माना जाता, क्योंकि यह रिश्ते में परेशानियां बढ़ा सकता है।

ये गिफ्ट देना रहेगा शुभ
अगर आप अपने पार्टनर को कोई शुभ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो कार्ड, फूल, चॉकलेट या मिट्टी से बनी मूर्तियां अच्छी मानी जाती हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक दृश्यों वाली पेंटिंग या लाल रंग के कपड़े देना भी रिश्ते को मजबूत बनाता है। ये चीजें पॉजिटिव एनर्जी लाती हैं और आपके रिश्ते में प्यार और खुशियां बढ़ाती हैं।
वैलेंटाइन डे पर सही गिफ्ट का चुनाव करना बहुत जरूरी है। एक छोटी-सी गलती भी आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, ऊपर बताई गई चीजों को गिफ्ट करने से बचें और अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए अच्छे और शुभ गिफ्ट्स का चुनाव करें।
[…] […]