National French Fry Day

हर साल 13 जुलाई को खास तौर पर फ्रेंच फ्राई डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने खाने में फ्रेंच फ्राई को जरूर शामिल करते हैं और इसका जमकर मजा लेते हैं। फ्रेंच फ्राई को कुछ लोग पॉम फ्रिट्स भी कहते हैं। ये दुनिया भर में एक बेहद पॉपुलर स्नैक है। इसे बनाने का तरीका भी बड़ा सिंपल है।

आलू को पतले स्लाइस में काट कर डीप फ्राई किया जाता है और ऊपर से नमक या अपने मनपसंद मसाले डाल दिए जाते हैं। इसकी जो क्रिस्पीनेस और मजेदार स्वाद होता है, वही इसे इतना खास बना देता है।

अक्सर हम इसे बर्गर, सैंडविच या पिज्जा के साथ खाते हैं, लेकिन सच बोलूं तो फ्रेंच फ्राई अकेले में भी पूरी प्लेट खतम करने का दिल करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको इसका स्वाद पसंद आता है।

फ्रेंच फ्राई डे के पीछे का इतिहास और महत्व

फ्रेंच फ्राई डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। इसे नेशनल फ्रेंच फ्राई डे काउंसिल (National French Fry Day Council) ने ऑफिशियली प्रमोट किया। शुरुआत में ये खासतौर पर अमेरिका में ही मनाया जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे दुनियाभर में लोग इसे एंजॉय करने लगे हैं।

असल में फ्रेंच फ्राई को लेकर कई दिलचस्प बातें हैं। इसका नाम ‘फ्रेंच’ जरूर है, लेकिन इसके आविष्कार को लेकर फ्रांस और बेल्जियम के बीच काफी पुराना विवाद है। कहा जाता है कि सबसे पहले बेल्जियम में 17वीं सदी में लोग आलू को डीप फ्राई करके खाने लगे थे। बाद में जब फ्रेंच शेफ्स ने इसे नया ट्विस्ट दिया तो इसे ‘फ्रेंच फ्राई’ कहा जाने लगा।

आज के टाइम में फ्रेंच फ्राई सिर्फ एक स्नैक नहीं है, ये फास्ट फूड कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुका है। चाहे बर्गर के साथ खानी हो या दोस्तों के साथ चिल करते हुए, फ्रेंच फ्राई हर मौके पर परफेक्ट लगती है। फ्रेंच फ्राई डे का असली मकसद है लोगों को इसके मजेदार इतिहास से जोड़ना और इस फूड आइटम की पॉपुलैरिटी को सेलिब्रेट करना।

ऐसे मनाया जाता है फ्रेंच फ्राई डे

फ्रेंच फ्राई डे पूरी दुनिया में बड़े मजेदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग खासतौर पर बाहर जाकर अपने पसंदीदा फ्रेंच फ्राई का मजा लेते हैं। कई बड़े रेस्टोरेंट्स और फास्ट फूड ब्रांड्स इस मौके पर स्पेशल ऑफर और डिस्काउंट्स भी देते हैं, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा फ्रेंच फ्राई एंजॉय कर सकें।

कई जगहों पर इसे एक छोटे गेट-टुगेदर या पार्टी का हिस्सा भी बनाया जाता है। लोग घर पर खुद भी फ्रेंच फ्राई बनाते हैं, नए-नए स्टाइल में ट्राई करते हैं और फैमिली या फ्रेंड्स के साथ बैठकर खाते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी फ्रेंच फ्राई की तस्वीरें और रेसिपीज शेयर करते हैं, जिससे इस दिन का क्रेज और बढ़ जाता है।

स्वास्थ के लिए नुकसान करता है फ्रेंच फ्राईस!

फ्रेंच फ्राईस को लेकर हमेशा लोगों में अलग-अलग राय रही है। कुछ लोग मानते हैं कि ये बहुत ऑयली और अनहेल्दी होते हैं, क्योंकि इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। खासतौर पर जब ये बाहर से खरीदे जाते हैं, तब इनमें तेल और नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

लेकिन दूसरी तरफ, कुछ लोग कहते हैं कि अगर फ्रेंच फ्राईस को सही तरीके से बनाया जाए, तो ये हेल्दी भी हो सकते हैं। मसलन, अगर आप इन्हें कम तेल में या एयर फ्रायर में बनाते हैं, या फिर अच्छी क्वालिटी के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इनके नुकसान काफी हद तक कम हो सकते हैं।

असल में बात बैलेंस की है। हर चीज अगर लिमिट में खाई जाए और सही तरीके से बनाई जाए, तो नुकसान कम होता है। फ्रेंच फ्राईस भी वैसे ही हैं। इन्हें पूरी तरह से गलत या पूरी तरह से हेल्दी मानना सही नहीं है। जरूरी है कि हम सही जानकारी रखें और सोच-समझकर इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *