Arunachal Pradesh Foundation Day 2025Arunachal Pradesh Foundation Day 2025

Arunachal Pradesh Foundation Day 2025 : क्या आपको पहाड़ों की ऊंचाई से बादलों को देखने का सपना है? क्या आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अनोखी संस्कृति का मेल हो? अगर हां, तो अरुणाचल प्रदेश आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इसे “पूरब का सूर्योदय” भी कहा जाता है और हर साल 20 फरवरी को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है। अगर आप इस खूबसूरत प्रदेश की सैर का मन बना रहे हैं, तो कुछ खास जगहों को बिल्कुल भी मिस मत कीजिए।

Arunachal Pradesh Foundation Day 2025

Read More : Valentines Day 2025 Gifts: इस वैलेंटाइंस डे पर गलती से भी अपने पार्टनर को ना दे ये गिफ्ट्स

रोइंग

रोइंग को अरुणाचल प्रदेश की आत्मा कहा जाता है। यहां की साफ-सुथरी नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें और झरने इसे जन्नत जैसी जगह बनाते हैं। फरवरी में यहां एक खास फेस्टिवल भी होता है, जो पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण होता है। रोइंग दिबांग घाटी में स्थित है और यह एडवेंचर और नेचर लवर्स दोनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Arunachal Pradesh Foundation Day 2025

चांगलांग

अगर आप अरुणाचल प्रदेश की अनोखी संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखना चाहते हैं, तो चांगलांग जरूर जाएं। ये जगह बेहद खूबसूरत और शांत है। ईटानगर से इसकी दूरी करीब 307 किलोमीटर है और यह समुद्र तल से 200 मीटर से 4,500 मीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यहां के नजारों को अपने कैमरे में कैद करना एक यादगार अनुभव होगा।

Arunachal Pradesh Foundation Day 2025

मेचुका वैली

अरुणाचल प्रदेश का मेचुका वैली एक शानदार हिल स्टेशन है, जिसे “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। यह शि-योमी जिले में स्थित है और समुद्र तल से करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर बसा है। अगर आपको पहाड़ों, ठंडी हवाओं और रंग-बिरंगी संस्कृति का अनुभव लेना है, तो यहां जरूर जाएं। यहां घूमने के लिए कुछ खास जगहें हैं: दोर्जिलिंग गांव, हनुमान पॉइंट, गुरु नानक तपोस्थान और गुरुद्वारा, सैमटेन योंगचा मठ (पुराना गोम्पा)।

Arunachal Pradesh Foundation Day 2025

जीरो वैली

अगर आप एक ऐसी जगह देखना चाहते हैं जहां हरे-भरे घास के मैदान, घने बांस के जंगल और साफ नीला आसमान हो, तो जीरो वैली एकदम सही जगह है। यह लोअर सुबानसिरी जिले में समुद्र तल से करीब 5500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह अपनी विशेष खेती पद्धति और समृद्ध वन्यजीव के लिए जानी जाती है।

यहां के लोग बिना मशीन और जानवरों के सिर्फ अपने हाथों से खेती करते हैं, जो इसे और खास बनाता है। जीरो वैली में कुछ बेहतरीन जगहें हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए: टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, कार्दो हिल्स और शिव लिंगम।

Best Places To Visit In Arunachal Pradesh

अगर आप अरुणाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गर्मियों का मौसम (मार्च से जून) सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता का पूरा आनंद ले सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अनोखा राज्य है, जहां हर चीज में अलग ही जादू है। चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों, प्रकृति प्रेमी हों या किसी नई संस्कृति को एक्सप्लोर करना चाहते हों, ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। तो अगली बार जब भी पहाड़ों की खूबसूरती का मजा लेना हो, अरुणाचल प्रदेश को जरूर अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें।

One thought on “Arunachal Pradesh Foundation Day 2025| धरती पर स्वर्ग का अहसास करा देंगी अरुणाचल प्रदेश की ये 4 खास जगहें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *